कई बीमारियों का इलाज है एलोवेरा, जानें कौन-कौन से रोग होते हैं दूर

कई बीमारियों का इलाज है एलोवेरा, जानें कौन-कौन से रोग होते हैं दूर

सेहतराग टीम

सभी लोग फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं। इसलिए तो लोग रोजाना कई तरह के उपाय करते हैं। सुबह उठने के बाद से लेकर रात बिस्तर पर जानें तक क्या-क्या नहीं खाते हैं। वहीं कई लोग व्यायाम करते हैं तो कई लोग एक्सपर्ट की सलाह लेते हैं। ये सब लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करते हैं। इन तरकीबों के बाद भी कई लोग मोटापे जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं तो वो आपको कई तरह के फायदे पहुंचाएगा। तो आइए जानते हैं कि एलोवेरा से क्या-क्या फायदे होते हैं।

पढ़ें- एक ही जगह बैठे रहने से पैर सुन्न हो जाएं तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, आराम मिलेगा, कारण भी जानें

एलोवेरा के फायदे (Aloevera Health Benefits in Hindi):

  • कई बार हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं, जिसकी वजह से हम अपना पसंदीदा भोजन नहीं कर पाते हैं, क्योंकि जैसे ही हम कुछ खाते हैं मुंह में मिर्ची लगनी शुरू हो जाती है। लेकिन एलोवेरा का जूस इन छालों को कम करने में हमारी काफी मदद कर सकता है। इसके अलावा चेहरे पर होने वाले मुहांसे, आंख के नीचे काले घेरों को भी दूर करने में एलोवेरा का जूस हमारी मदद कर सकता है। यही नहीं, अगर कोई त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान है तो भी उसे ये जूस लाभ देने का काम कर सकता है।
  • एलोवेरा का जूस हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये हमारे मोटापे को कम करने में हमारी मदद करता है। इसका सेवन हमें सुबह खाली पेट करने से कई गुना ज्यादा लाभ मिलते हैं। साथ ही अगर कोई पीलिया के रोग से ग्रसित है तो भी ये जूस उसे कई गुणकारी लाभ दे सकता है। सर्दियां आते ही कई लोग बीमार पड़ने लगते हैं। वहीं, सर्दी-जुकाम होना तो इस मौसम में आम बात है। ऐसे में अगर एलोवेरा के रस का सेवन किया जाए, तो इन बीमारियों में काफी आराम मिल सकता है।
  • हम में से कई लोग पाचन समस्या से जूझते हैं, लेकिन अगर एलोवेरा का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इससे पाचन संबंधी समस्या भी अपने आप दूर हो जाती है। साथ ही डायबिटीज और बवासीर जैसी परेशानियों में निजात पाने में भी काफी मदद मिलती है। इसके अलावा कई बार खाना बनाते हुए तेल के छिटे पड़ने से या कई अन्य वजहों से शरीर का अंग जल जाता है। ऐसे में अगर उस जगह पर एलोवेरा लगाया जाए, तो जलने से होने वाली जलन में तुरंत राहत मिलती है।
  • अगर आप सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीते हैं तो इससे आपका मोटापा तो कम होगा ही। साथ ही ये आपको त्वचा और सेहत संबंधी कई परेशानियां दूर करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद जस्ता, कैल्शियम, लोहा, तांबा, सोडियम, क्रोमियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, जो कई बीमारियों को रोकने में सक्षम हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं अगर रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाए तो इसका असर दिखना शुरू हो जाता है। इसलिए वो भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें-

सेहत के लिए बड़े काम की चीज अमरुद की पत्तियां

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।